18005724060
सोमवार से शुक्रवार सुबह
10 बजे से शाम 6 बजे तक
*स्वच्छ सर्वेक्षण 2025* एवं *“सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ”* अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम सतना की आईसी टीम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज दिनांक 7 जुलाई 2025 को शहर के विभिन्न स्कूलों में नुक्कड़ नाटक और कठपुतली शो के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को घरों से निकलने वाले कचरे के चार प्रकार — गीला कचरा, सूखा कचरा, सैनिटरी कचरा एवं घरेलू
हानिकारक कचरा — को अलग-अलग करने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद कर, उसके स्थान पर पुन: उपयोग की जाने वाली वस्तुओं को अपनाने, स्वच्छ परिवेश और स्वच्छ विद्यालय बनाए रखने का संदेश दिया गया।
यह जागरूकता कार्यक्रम शहर के :