18005724060
सोमवार से शुक्रवार सुबह
10 बजे से शाम 6 बजे तक
नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में 03 रैन बसेरा (आश्रय स्थल) आश्रय स्थल धवारी, आश्रय स्थल बस स्टैण्ड एवं आश्रय स्थल जिला चिकित्सालय परिसर का संचालन किया जा रहा हैं। आश्रय स्थल धवारी में रूकने वालों की क्षमता 40, आश्रय स्थल बस स्टैण्ड में रूकने वालों की क्षमता 40 एवं आश्रय स्थल जिला चिकित्सालय परिसर में रूकने वालों की क्षमता 15 है।
आयुक्त नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर में रहने वाले एवं शहर में बाहर से आने वाले बेघरबार लोगों से अपील की है कि उक्त रैन बसेरा (आश्रय स्थल) सर्वसुविधा युक्त एवं निःषुल्क है। साथ ही रैन बसेरा (आश्रय स्थल) में रूकने पर यदि कोई असुविधा होती है तो श्री संदीप गर्ग (आश्रय स्थल प्रबंधक) मो. 9953955565 पर सम्पर्क करें।