• 18005724060

    सोमवार से शुक्रवार सुबह
    10 बजे से शाम 6 बजे तक

  • commsatna@mpurban.gov.in

    अपनी प्रतिक्रिया दें

दिनांक 08.07.2025 दिन मंगलवार को सम्पन्न हुई नगर निगम सतना में जन सुनवाई

म.प्र. शासन निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में प्रति मंगलवार प्रातः 11 बजे से 01 बजे तक जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 08.07.2025 प्रातः 11 बजे जनसुनवाई नगर निगम के बड़े मीटिंग हॉल में प्रारंभ हुई। जनसुनवाई पर श्री शेर सिंह मीना आयुक्त नगर पालिक निगम सतना उपस्थित रहे। 

जन-सुनवाई में 50 आवेदन प्राप्त हुए। जिनकी विभागवार जानकारी निम्नानुसार हैः- सफाई व्यवस्था से संबंधित 03 आवेदन, सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 02 आवेदन, सामान्य प्रशासन से संबंधित 01 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 05 आवेदन, जलप्रदाय शाखा से संबंधित 04 आवेदन, जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 03 आवेदन, विकास कार्य से संबंधित 21 आवेदन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के 11 आवेदन प्राप्त हुए। प्रस्तुत आवेदनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उनके आवंटन, आवेदनों में कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया। विकास कार्यों, अतिक्रमण के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। 

आयुक्त, नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहरवासियों को अवगत कराया गया है कि यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है। ताकि शहरवासियों की जनसुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।